उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास एक सब्जी मंडी में आग लग गई. लगभग पच्चीस दुकानें भीषण आग में जल गई हैं। स्थल पर आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां उपस्थित हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस आग बुझाने में जुटे हुए हैं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
दरअसल लखनऊ में गुरुवार देर रात 10 बजे सब्जी मंडी में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि लगभग 50 दुकानें चपेट में आ गईं. इनमें से कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. लपटें और धुआं करीब 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दिया. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद करीब 10 से 12 जोरदार धमाके हुए. आशंका जताई जा रही है कि ये धमाके सिलेंडर फटने से हुए. पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. पूरे इलाके को खाली करा लिया गया
कृष्णा नगर इलाके में फिनिक्स मॉल के पास सब्जी मंडी करीब 50 हजार स्क्वायर फीट में फैली है. यहां करीब 200 दुकानें लगती हैं, जिनमें फल, सब्जी, अनाज और किराना की दुकानें हैं.DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने आस पास की दुकानों को तेजी से चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर एसीपी, आशियाना थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई
मंडी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियां, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री थीं, इसलिए आग तेजी से फैल गई। आग की तीव्रता इतनी थी कि पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। तुरंत कृष्णा नगर, आलमबाग और पीजीआई फायर स्टेशन से 10 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं. करीब तीन घंटे के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










