देशभर में मौसम का बड़ा यू टर्न कहीं लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम देश भर में बहुत जल्दी बदल रहा है भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले पांच से सात दिनों में कई राज्यों में आंधी बारिश ओलावृष्टि और लू का मिला जुला असर होगा। आज दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना है और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में कल तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था

दिल्ली में आज मौसम विभाग ने अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहने का अनुमान लगाया है। IMD ने कहा कि कई राज्यों में बारिश आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है लेकिन कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में यह बदलाव हो रहा है

आज यूपी में बारिश होने की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप होने से गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। कल शाम गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई जिससे लोग गर्मी से बच गए। IMD ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है। शुक्रवार को बांदा सबसे गर्म था। अधिकतम तापमान 45.4°C था

बिहार भी मौसम बदल रहा है। आज मौसम सामान्य रहने और पटना सहित कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है सुपौल अररिया किशनगंज और पूर्णिया सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

एमपी में इन दिनों भारी गर्मी है। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक राज्य में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आज राजस्थान में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। मौमस 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच यू-टर्न ले सकता है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की उम्मीद है

अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है। 1821 अप्रैल से 1920 अप्रैल तक असम और मेघालय में भारी बारिश होने की उम्मीद है

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']