दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली कल भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने बताई है। आज गर्मियों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस समय हवा ४० से ४५ किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। IMMD ने बताया कि मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से हो रहे हैं
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं तमिलनाडु केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. तटीय आंध्र प्रदेश में 4 मई को तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं बंगाल 4 से 8 मई बारिश का संभावना है
अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवा की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी मौसम विभाग ने कहा। इस समय कई जिलों में ओले भी गिरने की संभावना है। प्रदेश में भी मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की उम्मीद है। IMBD ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है
आज बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। IMMD ने कहा कि लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और ये बदलाव 8 मई तक जारी रहेंगे
राजस्थान में भी गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 4 और 5 मई को राजस्थान में 70 km/h की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान में भी धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी है। अगले पांच दिनों में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 4 मई को इन क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि हो सकती है
4 से 8 मई तक जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। 4 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










