पुडुचेरी की मंगलम विधानसभा सीट काफी हॉट सीट मानी जा रही है मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने यहां से भी चुनाव लड़ा था इस बार वो दो सीटों से ताल ठोक रहे थे इन दोनों जगहों पर 9 अप्रैल को चुनाव हुआ था मंगलम के अलावा उन्होंने परंपरागत सीट थट्टांचवडी से भी चुनाव लड़ा था यह सीट रंगास्वामी का गढ़ मानी जाती है रंगास्वामी अपनी नई और परंपरागत दोनों सीटें जीत पाएंगे
2011 में मंगलम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के C. Djeacoumar ने कब्जा जमाया था इसके बाद यह सीट AINRC के पास चली गई 2016 और 2021 में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने इस सीट पर बाजी मारी 2016 में S. V. Sugumaran ने जीत हासिल की. वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में C. Djeacoumar चुनाव जीते थे इस बार यहां मुकाबला रंगास्वामी और DMK के एसएस रंजन के बीच है
AINRC के C. Djeacoumar ने पिछले विधानसभा चुनाव में DMK के Sun. Kumaravel को 2,751 वोटों से हराया। दोनों ने कड़ी टक्कर की, लेकिन Djeacoumar ने जीत हासिल की। Djéacoumar ने 16,972 वोट प्राप्त किए जबकि कुमरावेल ने 14,221 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। Djeacoumar ने 50.89 प्रतिशत वोट पाए
वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में AINRC के SV Sugumaran ने DMK के S. Kumaravel को हराया। Kumaravel करीब 5000 वोटों से हार गया था। Sugumaran ने 13,955 वोट प्राप्त किए जबकि Kumaravel 8,392 वोटों से दूसरे स्थान पर रहे। Sugimaran को 44.61% वोट मिले
पुडुचेरी का मंगलम बहुत पुराना है। मंगलम अपनी हरियाली और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। पुडुचेरी में 105 पवित्र उपवनों में से एक मंगलम है। सदियों से लोग इन छोटे-छोटे जंगलों को भगवान का निवास मानते आ रहे हैं। श्री मिलागु मुथु अय्यनारप्पन मंदिर इस स्थान पर है। गांव का सबसे विशिष्ट मंदिर यह है। यहां भगवान अय्यनार की पूजा की जाती है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










