आज मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र भोपाल में होगा सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा शुरुआत में दिवंगत सांसदों पूर्व विधायकों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके बाद सदन में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर केंद्रित एक शासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। इस लक्ष्य में देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए ३३ प्रतिशत आरक्षण लागू करना और परिसीमन प्रक्रिया को समाप्त करना शामिल है
सत्र में केंद्र और राज्य सरकारों की महिला कल्याण योजनाओं और उपलब्धियों के अलावा महिला आरक्षण पर भी चर्चा होगी। महिला सशक्तिकरण को लेकर सदन में महत्वपूर्ण बहस होने की उम्मीद है जिसमें भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव बहस की शुरुआत करेंगे। इस बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में से 33 प्रतिशत महिलाओं को दी जाएं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। सत्र के बारे में सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण अधिनियम को आजादी से लेकर अब तक नकारात्मक रूप से देखा है। इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी तक कांग्रेस ने पांच पीढ़ियों में महिलाओं के साथ जो अन्याय किया है उसे देश कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33% आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाया है
CM ने कहा कि मैं कांग्रेस और उसके सहयोगियों (SP TMC DMK और अन्य सभी विपक्षी गठबंधनों) की इस कानून को कमजोर करने में जो भूमिका निभाई है उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हम सदन में एक बार फिर प्रस्ताव पारित करेंगे जिसमें हमारी सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करेगी उन्होंने कहा। PM मोदी का ये निर्णय बहुत अच्छा था
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










