एक्टर अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म राका के कारण चर्चा में हैं इसी बीच खबरें सामने आ रहीं थीं कि एक्टर राका के लिए कुछ समय के लिए हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं क्योंकि हैदराबाद से शूटिंग और सभी चीजें मैनेज करना मुश्किल होता है। अब इस मामले पर उनके पिता ने बयान दिया है और सभी अटकलों पर विराम लगाया है
हाल ही में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह मुंबई जाने की योजना बना रहे हैं। उसने कहा कि अपने काम के कारण वह मुंबई में नया घर खरीद सकता है।लेकिन उनके पिता और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने अब खुद इन खबरों पर सफाई दी है। उन्हें इन सभी दावा गलत बताया गया है
अल्लू अरविंद ने एक इंटरव्यू में कहा ऐसा कुछ नहीं है लोगों को ऐसा लग सकता है क्योंकि उनकी फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है। अल्लू अर्जुन का घर हैदराबाद है और उनका दिल भी वहीं बसता है
उनका कहना था कि उनके बच्चे भी हैदराबाद में पढ़ते हैं और उनका पूरा परिवार वहीं रहता है। ऐसे में उनका मुंबई शिफ्ट होना संभव नहीं है। यानि साफ है कि फिलहाल अल्लू अर्जुन मुंबई नहीं बल्कि हैदराबाद में ही रहेंगे और वहीं परमानेंट घर है
उम्मीद है कि अल्लू अर्जुन इस साल के अंत तक राका फिल्म में अपनी भूमिका पूरी कर लेंगे। फिल्म में पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के लिए बहुत कुछ करना होगा। टीम का लक्ष्य है कि इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










