FSSAI का बड़ा फैसला पान मसाला पैकेजिंग पर प्लास्टिक बैन की तैयारी

FSSAI का बड़ा फैसला पान मसाला पैकेजिंग पर प्लास्टिक बैन की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने पान मसाला गुटखा और तंबाकू की पैकेजिंग पर कड़े नियमों को लागू करने की योजना बनाई है। सरकार ने हाल ही में बनाए गए नए नियमों के अनुसार पान मसाला उत्पादों को प्लास्टिक पैकेट या सैशे में बेचना बंद कर देना चाहिए इसका मतलब यह है कि पान मसाला उत्पादों को पैकिंग करने के लिए प्राकृतिक सामग्री कागज या पेपर बोर्ड का उपयोग करना चाहिए। प्लास्टिक पॉलीथिन या पीवीसी जैसे सिंथेटिक सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा

एल्युमिनियम फॉयल वाली पैकिंग पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इन उत्पादों को प्लास्टिक सैशे में पैक करना रखना और बिक्री करना साफ तौर पर प्रतिबंधित है। नियमों में यह भी कहा गया है कि इन उत्पादों की पैकिंग में किसी भी तरह का प्लास्टिक नहीं किया जाएगा चाहे वह किसी भी रूप में हो। सरकार ने इस प्रस्ताव पर 30 दिनों के भीतर आम लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद अंतिम निर्णय होगा

प्लास्टिक कचरे को कम करने और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने का लक्ष्य है। सार्वजनिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। ये नियम लागू होने से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की पैकिंग पूरी तरह बदल जाएगी।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']