भागलपुर सुल्तानगंज हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर

भागलपुर सुल्तानगंज हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के सुल्तानगंज नगर परिषद में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में पुलिस ने मार डाला। आरोपी पर दो आरोप लगाए गए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या और नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमला

यह घटना मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में दिन भर हुई थी जो सबको हिला कर रख दी। सभापति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार्यपालक पदाधिकारी को मौके पर ही गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी फैल गई और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और पूरी रात छापेमारी की। मुख्य आरोपी रामधनी यादव को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया। उससे बुधवार तड़के पुलिस पूछताछ कर रही थी और हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए एक गुप्त स्थान पर ले जाया गया

जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा लगभग चार बजे के आसपास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान गिरफ्तार रामधनी यादव ने भी समय का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश की

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा की। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से गोलीबारी हुई जो लगभग पंद्रह से बीस मिनट चली। रामधनी यादव इस दौरान कई गोलियों से गंभीर घायल हो गया और मौके पर गिर पड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथी वहां से भाग निकले

मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया डॉक्टरों ने जांच के बाद रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया घायल पुलिसकर्मियों का अभी भी इलाज चल रहा है

पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जो भाग रहे हैं। ताकि घटना में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']