यूपी बोर्ड ने पिछले दिनों 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया है अब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 2026 में जारी करने की तैयारी कर रहा है साथ ही यूपी बोर्ड ने 2027 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी है इसके लिए वह सीबीएसई की तरह 2027 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कापियों को डिजिटल रूप से जांचने की योजना बना रहा है। हालाँकि इसकी शुरूआत 2026 में होगी जब 10वीं-12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की कापियों डिजिटल रूप से चेक की जाएंगी
आइए पूरी बात जानें जानते हैं कि यूपी बोर्ड 2027 से 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में क्या बदलाव करेगा। आप जानेंगे कि यूपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट एग्जाम पर क्या निर्णय लिया है
यूपी बोर्ड ने 2026 के दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं का रिजल्ट अभी नहीं जारी किया है लेकिन कंपार्टमेंट परीक्षाओं को आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं यूपी बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि कंपार्टमेंट एग्जाम की कॉपियां डिजिटली जांच की जाएंगी इसके लिए निर्धारित संस्था से कंपार्टमेंट एग्जाम की कॉपियों को स्कैन कराया जाएगा यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉपियों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। जो सिर्फ शिक्षकों को ऑनलाइन वितरित किए जाएंगे अब शिक्षक ऑनलाइन कॉपियों को चेक कर नंबर दे सकते हैं
यूपी बोर्ड अभी 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के चक्र में बदलाव करने पर काम कर रहा है यूपी बोर्ड ने इसके लिए पहल की है और इस साल पांच जिलों में एक पायलट परियोजना शुरू की है। ये पांच जिले ने ऑनलाइन मूल्यांकन के नंबर अपलोड किए थे। अब यूपी बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल करने का निर्णय लिया है. यह 2027 में होने वाले बोर्ड एग्जाम की कॉपियों के मूल्यांकन की नई प्रणाली का ट्रायल होगा
यूपी बोर्ड इस तरह के बदलाव पर काम कर रहा है ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया तेज हो सके परिणामों को जल्दी जारी किया जा सके और मूल्यांकन पारदर्शी हो सके। इससे समय पर परिणाम जारी किया जा सकेगा। साथ ही नया सेशन जल्दी शुरू हो सकेगा
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










