वर्षा सूचना दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी गर्मी है लेकिन जल्दी ही हालात बदल जाएंगे दिल्ली में अगले 48 घंटों में गर्मी से राहत मिल सकती है भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है 28 अप्रैल को बारिश होगी। वहीं दिल्ली में 29 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पंजाब और हरियाणा पर एक मजबूत चक्रवाती तंत्र बना हुआ है जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 30 अप्रैल तक इसका प्रभाव दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों पर रह सकता है
सोमवार को सफदरजंग में सबसे अधिक तापमान 42.3°C था जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था। पालम रोड और लोधी रोड में भी ४२ डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा। रिज में सबसे अधिक तापमान 43.8°C था जबकि आयानगर में 43.2°C था। ये सभी आंकड़े सामान्य से 3–4 डिग्री अधिक हैं
मौसम उत्तर भारत के अन्य भागों में भी बदलेगा। 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में लगभग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
पूर्वी और मध्य भारत में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और ओडिशा तेज हवा और बारिश से प्रभावित होंगे। 28 अप्रैल से 1 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है मौसम विभाग का अनुमान है। लू और उमस भरी गर्मी अभी भी कुछ इलाकों में रहेगी लेकिन बारिश के बाद हालात सुधरेंगे
28 अप्रैल से 1 मई के बीच कर्नाटक केरल तेलंगाना आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं हो सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों में ओलावृष्टि का अनुमान है। असम मेघालय अरुणाचल प्रदेश नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कई स्थानों में भारी बारिश का अलर्ट भी है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










