स्कूल डेस्क, नई दिल्ली सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 25 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा की गई है जिसमें बताया गया है कि स्टूडेंट्स तैयार रहें CBSE Class X Result 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स रोल नंबर लिखकर अपने पास रख लें ताकी नतीजे आने के उसे चेक करने में किसी प्रकार की समस्य न हो
रिजल्ट के साथ ही डिजीलॉकर द्वारा छात्रों को आईडी एक्टिव करने की सलाह दी गई है ताकी वे आसानी से परिणाम चेक कर सकें। जिन छात्रों के पास अपार आईडी नहीं है वे नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी आईडी एक्टिव कर सकते हैं
विद्यार्थी cbseservices.digilocker.gov.in पर पहले जाएं
Home Page पर Get Started पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारी दर्ज करें
OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
इसके बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जायेगा इससे आप सीधे रिजल्ट चेक कर सकेंगे
छात्र डिजीलॉकर के अलावा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in के अलावा उमंग एप एवं एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आपकीपैड फोन से भी परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए आपको cbse10 <स्पेस> अपना रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करें करके 7738299899 पर भेजना होगा
आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक हुई थी, जिसमें 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को रिजल्ट का इंतजार करना होगा, जो कभी भी समाप्त हो सकता है
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










