कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा क्या बंगाल में 38 फर्जी केस बने वजह

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा क्या बंगाल में 38 फर्जी केस बने वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैं चुनाव प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल जाऊँगा तो गिरफ्तार हो जाएगा। बंगाल में मेरे खिलाफ तीस आठ फर्जी केस दर्ज किए गए हैं अगर आज मैं जीवित था तो मेरी फोटो पर माला नहीं लगी होती, बजरंग बली की कृपा से। ये कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय, मध्य प्रदेश सरकार में नगरी प्रशासन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं

दरअसल रतलाम में बीते शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बंगाल नहीं जाने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि बंगाल में उनकी गिरफ्तारी के लिए कई वारंट निकाले जा चुके हैं, ऐसे में अगर वो वहां जाएंगे तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल जाने से मना किया है. उन्होंने बताया कि वहां दर्ज फर्जी केस और हालातों को देखते हुए यह फैसवा लिया गया है

बीजेपी नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज हैं, और वहां जाते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसलिए पार्टी ने उनसे कहा कि आप वहां मत जाइए वरना नई मुसीबत खड़ी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का कहना है कि उनके जाने से फिर कोई लफड़ा खड़ा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी नए विवाद से बचने के लिए पार्टी ने उन्हें बंगाल जाने से मना किया है

इसके अलावा, कैलाश विजयवर्गीय ने हुमायूं कबीर और एक हजार करोड़ रुपए की डील पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आप समझ सकते हैं कि हुमायूं कबीर अल्पसंख्यक समाज से सारे वोट ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी घबरा गई, वहां पर 5-10 लाख मुस्लिम इकट्ठे हो गए थे

इसके आगे उन्होंने कहा कि सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के पास बहुत सारे स्मगलर हैं, माफिया हैं, जिन्होंने प्रयास किया होगा ममता जी को फिर से सरकार में लाने के लिए . ऐसे में मुझे लगता है कि ममता जी का ही कुछ प्रयास है . उन्होंने कहा कि मैं 6 साल वहां पर रहा हूं, मैं अगर आपके सामने आज जिंदा बैठा हूं तो यह बजरंगबली जी की कृपा है , वरना मेरी फोटो पर माल लग गई होती

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में -10-15 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर लोग पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में निश्चित तौर पर बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार भगवा लहराना तय है. लोग बिना गाड़ियों के पैदल चलकर सभाओं में शामिल होने आ रहे हैं. इससे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत साफ नजर आ रही है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']