भारत ने अपनी बहु-स्तरीय एयर डिफेंस प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा और कदम उठाया है. सूत्रों के मुताबिक रक्षा खरीद बोर्ड (DPB) ने मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (MRSAM) सिस्टम की दो नई रेजिमेंट की खरीद को मंजूरी दे दी है.यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब दुनिया भर में हाल के युद्धों ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव की अहमियत को और बढ़ा दिया है. आधुनिक युद्ध में मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका निर्णायक बनती जा रही है
जानकारी के मुताबिक रक्षा सचिव की अध्यक्षता में बने रक्षा खरीद बोर्ड में तीनों सेनाओं के वाइस चीफ और DRDO के प्रतिनिधि शामिल होते हैं. इस मंजूरी से साफ है कि MRSAM सिस्टम भारत की मौजूदा सुरक्षा जरूरतों और खतरे के आकलन के अनुरूप है
MRSAM सिस्टम को DRDO और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने मिलकर विकसित किया है. यह भारत की सबसे एडवांस एयर डिफेंस प्रणालियों में से एक है, जो फाइटर जेट, क्रूज़ मिसाइल और ड्रोन जैसे खतरों को प्रभावी तरीके से रोकने में सक्षम है. इस सिस्टम का निर्माण भारत में ही भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा किया जा रहा है, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती मिल रही है
MRSAM सिस्टम में अत्याधुनिक रडार, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम और इंटरसेप्टर मिसाइल शामिल हैं, जो 70 किलोमीटर से अधिक दूरी तक दुश्मन के लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बना सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, हाल के समय में मिसाइल और ड्रोन हमलों की बढ़ती घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि किसी भी देश के लिए मजबूत और एकीकृत एयर डिफेंस सिस्टम बेहद जरूरी है. खासकर ऐसे सिस्टम, जो एक साथ कई हमलों और जटिल खतरों से निपट सकें
MRSAM की नई रेजिमेंट भारत में शामिल होने से सेना महत्वपूर्ण स्थानों, सैन्य अड्डों और रणनीतिक क्षेत्रों को सुरक्षित रख सकेगी। साथ ही, संवेदनशील सीमाओं पर बदलते हुए हवाई खतरों का सामना करने की क्षमता भी बेहतर होगी
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










