सरकारी सेक्टर में हाई पैकेज जॉब NPS Trust में बिना एग्जाम भर्ती शुरू

सरकारी सेक्टर में हाई पैकेज जॉब NPS Trust में बिना एग्जाम भर्ती शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप एक उच्च वेतन वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके पास एक अच्छा मौका है। NPS Trust में सीनियर लेवल के पदों पर बिना लिखित परीक्षा के आवेदन कर सकते हैं

इस भर्ती में उपाध्यक्ष और कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए कुल मिलाकर 2 वैकेंसी निकाली गई हैं, जिन पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

सरकारी सेक्टर में हाई पैकेज जॉब NPS Trust में बिना एग्जाम भर्ती शुरू

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना आवश्यक है।सीए, बीटेक, बीई, एमबीए या एमकॉम की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक है

इस भर्ती में सैलरी काफी आकर्षक रखी गई है. उपाध्यक्ष पद के लिए करीब 5,85,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी, वहीं कार्यकारी उपाध्यक्ष पद पर लगभग 8,25,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है.कुल मिलाकर यह एक हाई पैकेज जॉब मानी जा रही है
उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा. सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग होगी, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और आखिर में इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन होगा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट npstrust.org.in पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा. इसके बाद उन्हें अपना पूरा बायोडाटा तैयार करना होगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारी शामिल हो
उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपना बायोडाटा भी अटैच करना होगा। ईमेल में पोस्ट का नाम लिखना बहुत महत्वपूर्ण है
Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']