मेरठ सेंट्रल मार्केट में भूचाल सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद 44 संपत्तियां सील

मेरठ सेंट्रल मार्केट में भूचाल सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद 44 संपत्तियां सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Central Market of Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ का सेंट्रल मार्केट जो दशकों से व्यापार का बड़ा केंद्र बना हुआ था, आज अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की वजह से सुर्खियों में है. बिना अनुमति चल रही दुकानों, स्कूलों और अन्य संस्थानों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सीलिंग शुरू कर दी है. हालात ऐसे हो गए कि एक इमारत पर बुलडोजर चलते ही कई लोगों ने खुद अपनी दुकानें गिरानी शुरू कर दीं. इस अवैध मार्केट की उलटी गिनती उसी समय शुरू हो गई थी, जब एक अफसर को थप्पड़ मारा गया था. आइए जानते हैं पूरी कहानी

इस पूरे मामले ने एक छोटी सी घटना से बड़ा अभियान बन गया। 2012 में आवास विकास विभाग की टीम ने आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना की शिकायत पर भूखंड संख्या 661/6 पर अवैध निर्माण को रोका था। इसी दौरान एक व्यापारी ने विभाग के अधिकारी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद, लोकेश खुराना ने पूरे सेंट्रल मार्केट के दस्तावेजों की खोज शुरू की

परीक्षण में पता चला कि बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर व्यापार चलाया जा रहा है। इसके बाद खुराना ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की। जैसे-जैसे जांच बढ़ी, एक-एक कर अवैध निर्माण सामने आने लगे। व्यापारी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें करने लगे, जिससे मामला गहरा गया

लोकेश खुराना का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को उजागर करना था, लेकिन इस कार्रवाई की चपेट में व्यापारी और अधिकारी दोनों ही आ गए. अब स्थिति यह है कि वर्षों से चल रहा व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है और लोग अपनी दुकानों को खुद ही गिराने पर मजबूर हैं

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया है. इन संपत्ति में छह अस्पताल, पांच स्कूल और कुछ बैंक भी हैं। साथ ही हाई कोर्ट ने संबंधित विभाग से 9 तारीख तक जवाब मांगा है. इस आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट में तनाव का माहौल है. मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. विपक्षी दलों के नेता मौके पर पहुंचकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जबकि व्यापारी भी सत्ता पक्ष के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']