भारत के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ऑस्ट्रेलिया में हैं। उस समय वो देश भर के कई शहरों में धार्मिक और आत्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। धीरेंद्र शास्त्री अंतरराष्ट्रीय मंचों से सनातन धर्म का संदेश देंगे. जिनमें बहुत से स्थानीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग शामिल होने की उम्मीद है
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। देश के प्रमुख शहरों कैनबरा, पर्थ और सिडनी में उनके भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बुधवार (8 अप्रैल) को कैनबरा में धीरें शास्त्री पहली बार पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया (Parliament of Australia ) के हॉल में अपना उद्बोधन देंगे
इस खास कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म होगा। जिसमें इंडो-ऑस्ट्रेलियाई समाज के गणमान्य अतिथि, ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि और बहुत से श्रद्धालु भाग लेंगे। सनातन संस्कृति के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण होगा
यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जिसे दुनियाभर में लाइव प्रसारित किया जाएगा. इस आयोजन को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव देखा जा सकेगा. कार्यक्रम का प्रसारण बागेश्वर धाम द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले नो कॉपीराइट लिंक के माध्यम से किया जाएगा, जिससे सभी मीडिया चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिना किसी रुकावट के इसे प्रसारित कर सकेंगे
आयोजकों के अनुसार, यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि विश्व मंच पर सनातन संस्कृति की गूंज का प्रतीकात्मक और गौरवपूर्ण अवसर है. इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को सांस्कृतिक संदेश देना है। कार्यक्रम का यूट्यूब लिंक आयोजन शुरू होने से पहले ग्रुप में साझा की जाएगी, जिसे न्यूज चैनल, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आसानी से चलाया जा सकेगा. आयोजकों ने सभी से अपील की है कि इस ऐतिहासिक आयोजन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें और इसे व्यापक स्तर पर लाइव प्रसारित करें.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










