उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से तबाही 18 की मौत कई जिले प्रभावित

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से तबाही 18 की मौत कई जिले प्रभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP weather alert उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बुधवार को तेज आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी दीवारों के ढहने पेड़ गिरने और बिजली गिरने की घटनाओं में पूरे राज्य में 18 लोगों की मौत हो गई सबसे ज्यादा प्रभाव अवध क्षेत्र में पड़ा जहां 13 लोगों की जान चली गई सुल्तानपुर में 7 अमेठी और अयोध्या में 3-3 लोगों की मौतें हुईं पूर्वांचल के जिलों में भी 5 लोगों की जान चली गई हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं

राजधानी लखनऊ में आंधी-बारिश ने शहर से लेकर गांवों तक बिजली व्यवस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाया। 100 से अधिक बिजली खंभे और तार गिर गए। पेड़ सड़कों पर गिरने से कई जगह यातायात बाधित हुआ। लखनऊ मंडल के उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं या प्रभावित हुई हैं। लखनऊ अमेठी रायबरेली और सीतापुर में भी भारी बारिश हुई साथ ही ओले भी गिरे

लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण ने मौसमी बदलाव को जन्म दिया है। अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह चलने की संभावना है

अलर्ट जारी किया गया है कि प्रतापगढ़ सोनभद्र मिर्जापुर चंदौली वाराणसी भदोही जौनपुर फर्रुखाबाद कन्नौज कानपुर देहात कानपुर नगर उन्नाव रायबरेली गौतम बुद्ध नगर बुलंदशहर अलीगढ़ मथुरा हाथरस कासगंज एटा आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी इटावा औरैया जालौन हमीरपुर

बुधवार को लगभग 20 जिलों में गरज-चमक तेज हवा और हल्की बारिश हुई। अयोध्या में हवा की रफ्तार 87 किमी/घंटा थी जबकि वाराणसी में 109 किमी/घंटा थी। गोरखपुर में 19.2 मिलीमीटर बारिश हुई प्रयागराज में 11.2 मिलीमीटर वाराणसी में 9 मिलीमीटर और अमेठी-आजमगढ़ में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। लेकिन बांदा में 45.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान अभी भी सबसे गर्म था।पेड़ गिरने से लखनऊ में चार सौ से अधिक गांवों और कस्बों की बिजली तीन से सात घंटे तक गुल रही।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']