दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले की सुनवाई थोड़ी देर में हाईकोर्ट में होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अदालत में पहुँच गए हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में विचाराधीन होगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल खुद दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी बहस प्रस्तुत करेंगे।दरअसल थित शराब घोटाले में केजरीवाल और कई अन्य पूर्व आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष ‘रिक्यूज़ल’ (सुनवाई से हटने) की याचिका दाखिल की है. यह केजरीवाल की तरफ से लगातार दूसरी बार जस्टिस शर्मा से रिक्यूसल की मांग है
यह याचिका प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका के जवाब में दायर की गई है जिसमें निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है. केजरीवाल और अन्य को शराब नीति जांच के दौरान समन का कथित तौर पर पालन नहीं करने के मामले में बरी कर दिया गया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 22 जनवरी के अपने फैसले में केजरीवाल को सभी आरोपों से बरी करते हुए जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था
केजरीवाल ने पहले मुख्य न्यायाधीश DK Upadhyay से मामले को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग की थी। जस्टिस उपाध्याय ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि मामले से हटने का फैसला संबंधित न्यायाधीश ही करेगा।उन्होंने कहा था कि इस मामले से खुद को अलग करने का निर्णय संबंधित जज को लेना होगा
केजरीवाल और अन्य लोगों ने जस्टिस शर्मा पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायपालिका पर जनता का विश्वास बचाने के लिए मामले की सुनवाई एक निष्पक्ष पीठ से होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय ने इसी मामले में न्यायाधीश द्वारा पारित कई आदेशों को पलट दिया है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










