पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान सीटों को A B C कैटेगरी में बांटा

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान सीटों को A B C कैटेगरी में बांटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनीतिक दल अगले वर्ष देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब भी उन राज्यों में है जहां अगले वर्ष चुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी भी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन को लेकर खास योजना तैयार कर रही है. इसके तहत जल्द ही व्यापक सर्वे शुरू कराया जाएगा, जिसमें सीटों को 3 अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है

सूत्रों के अनुसार, प्राइवेट संस्था और पार्टी के चुनावी रणनीतिकार सुनील कोनोगोलु को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे किसी जगह मोनोपोली न हो। यह सर्वे दो स्तरों पर होगा। एक तरफ पार्टी प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष मिलकर एक निजी एजेंसी के जरिए फीडबैक जुटाएंगे, वहीं दूसरी ओर, सुनील कोनोगोलु की टीम भी पहले से पंजाब में सक्रिय है, जो हर विधानसभा सीट की रिपोर्ट सीधे पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएगी

पूरे सर्वे का फोकस 3 तरह की सीटों पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने पर रहेगा. पहला, A कैटेगरी के तहत 50 से 60 ऐसी सीटें रखी गई है, जहां कांग्रेस खुद को मजबूत स्थिति में मान रही है. इन सीटों पर उम्मीदवार तय करना अपेक्षाकृत आसान होगा, हालांकि सर्वे के साथ-साथ जिलाध्यक्षों की राय भी ली जाएगी

B कैटेगरी के तहत उस सीटों को शामिल किया जाएगा, जहां पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है, लेकिन उसे जीत नहीं मिल सकी. सर्वे के जरिए इन सीटों पर खास तौर पर यह समझने की कोशिश होगी कि आखिर यहां पर जीत के लिए किस तरह की बाधा सामने आई. इसी तरह C कैटेगरी के तहत, ऐसी सीटें जहां कांग्रेस लगातार कमजोर रही है. यहां पार्टी नए और युवा चेहरों को मौका दे सकती है

सूत्रों के मुताबिक, इस बार कांग्रेस पंजाब चुनाव में करीब 50 फीसदी टिकट 50 साल या उससे कम उम्र के उम्मीदवारों को देने की तैयारी में है. पार्टी की ओर से इस तरह का फैसला हरियाणा चुनाव से सबक के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां टिकट बंटवारे में नेता जिताऊ प्रत्याशी की जगह अपने समर्थकों को उम्मीदवारी दिलाने में जुटे थे और इसी गुटबाज़ी की वजह से मामूली अंतर से पार्टी सत्ता से दूर रह गई थी

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में 117 सीटों वाले विधानसभा के लिए चुनाव कराए जाने हैं. अभी यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']