स्कूल डेस्क नई दिल्ली 15 अप्रैल कल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया दिल्ली की हितिशा सोगानी ने इस बार (CBSE 10th Exam 2026) सर्वश्रेष्ठ अंक 984 प्रतिशत हासिल किया है
लेकिन परीक्षा के दौरान कुछ विद्यार्थी अपने कुल अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट किया है इसलिए इन छात्रों के लिए सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा जल्द ही होगी
सीबीएसई ने नए नियमों के अनुसार अब कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी। यदि कोई विद्यार्थी अपने कुल अंकों से संतुष्ट नहीं है और परीक्षा में भाग लेकर अपने अंकों में सुधार करना चाहता है तो यह परीक्षा एक वरदान साबित हो सकती है। जिन विद्यार्थियों ने एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट प्राप्त किया है उनके लिए भी दूसरी बोर्ड परीक्षा फायदेमंद होगी
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई द्वितीय बोर्ड परीक्षा मई में होगी। इसके अलावा जून में परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा
जो विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफल रहे हैं लेकिन परीक्षा के कुल अंकों से खुश नहीं हैं दूसरी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने से उम्मीदवार अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं परीक्षार्थी दूसरी बोर्ड परीक्षा में सिर्फ तीन विषयों पर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं साथ ही जिन उम्मीदवारों ने एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट प्राप्त किया है दूसरी बोर्ड परीक्षा में भी उन छात्रों को दोबारा पास होने का मौका मिलेगा
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










