आयुष्मान खुराना बने नए प्रेम सूरज बड़जात्या फिल्म में हिमेश रेशमिया की बड़ी एंट्री

आयुष्मान खुराना बने नए प्रेम सूरज बड़जात्या फिल्म में हिमेश रेशमिया की बड़ी एंट्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Next Movie: बॉलीवुड ने साल की शुरुआत से ही धमाल मचाया हुआ है इस साल और भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जिनका इंतजार किया जा रहा है. यूं तो कुछ फिल्मों पर बस अभी काम चल रहा है, जिनमें सनी देओल, रणबीर कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्में शामिल हैं. पर अब भाईजान का नाम आया है, तो उनके फेवरेट डायरेक्टर की फिल्म का अपडेट भी बता देते हैं. सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में सलमान खान ‘प्रेम’ बनकर धमाल मचा चुके हैं. अब बारी है नए प्रेम की, जो कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना बन रहे हैं

हाल ही में पता लगा था कि हिमेश ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए आवाज दी है. सलमान खान के साथ कुछ गाने के लिए फिर से काम किया है। पर अब वो उनके पुराने डायरेक्टर के साथ भी आ गए हैं. वैसे तो हिमेश रेशमिया ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी सूरज बड़जात्या के साथ काम किया था. अब बड़जात्या को लगता है कि जिस तरह के गाने वो अगली फिल्म के लिए चाहते थे, उनके लिए हिमेश ही सबसे सही होंगे

रिपोर्ट हाल ही में न्यूज़ वेबसाइट पर छपी। जिससे पता चला कि सूरज बड़जात्या ने हिमेश रेशमिया से हाथ मिलाया है। वो उनके अगले प्रोजेक्ट् पर काम करने वाले हैं. दरअसल हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म में 7 गाने दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ”सूरज जी का नजरिया साफ था कि हर गाना सीधा-सादा, दिल को छूने वाला और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आने वाला होना चाहिए. उनकी ये चाहत है कि ये गाने सिर्फ शहरी लोगों के बीच ही नहीं, गांव-देहात तक भी पहुंचे. दरअसल यह पहली बार हो रहा है, जब आयुष्मान खुराना की किसी फिल्म के लिए हिमेश रेशमिया ने आवाज दी हो. वैसे तो हिमेश ऐसे गानों के माहिर हैं, उन्होंने ठीक वैसा ही काम किया है

कुछ वक्त पहले ही कहा गया था कि फिल्म ‘डकैत’ का टाइटल बदलने वाला है. फिलहाल तो Yeh Prem Mol Liya नाम से ही फिल्म पर काम हो रहा है. पर अब भी कंफर्मेशन का इंतजार है. इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स वाले प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']