विद्यार्थी डेस्क नई दिल्ली: अब असम बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा में भाग लेने वाले लगभग 4.38 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ASSEB) ने आज सुबह 10.30 बजे Assam HSLC Result 2026(Assam HSLC Result 2026) जारी किया है। जो विद्यार्थी कक्षा दसवीं की परीक्षा देकर बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे अब विद्यार्थी छात्रों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं
असम बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में ज्योतिर्मय दास ने पहला स्थान प्राप्त करके राज्य में टॉप किया है। इसके साथ ही अकनखा भुयन ने दूसरा स्थान और जिया फराह इस्लाम व सुरजित अखत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन राज्य में 10 से 27 फरवरी, 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में कुल 4.38 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसमें छात्रों की संख्या 1,90,243 और छात्राओं की संख्या 2,48,322 थी
असम बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है। यहां बताए गए कदमों की मदद से उम्मीदवार अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे
परीक्षा के परिणामों को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले sebaonline.org या resultsassam.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
अब वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव लिंक ‘Assam Board 10th Result 2026’ पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें
परीक्षा में शामिल हुए छात्र बगैर इंटरनेट यानी SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS के जरिये रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को 56263 या 57766 नंबर पर AS10 रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा। कुछ ही देर में आपके इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा
विद्यार्थी भी sebaonline.org, asseb.in या resultsassam.nic.in पर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










