Ambedkarnagar की खबरें रविवार आधी रात उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक रूह कंपकंपा देने वाला हादसा हुआ जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास सड़क पर खड़े लोगों को एक स्विफ्ट डिजायर कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक आठ लोग मारे गए हैं।
घटनास्थल पर रात करीब 12 बजे दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग शोर सुनकर घायलों की मदद करने के लिए जमा हुए। जब लोग घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे एक अनियंत्रित कार ने भीड़ को बेरहमी से रौंद दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी जलालपुर भेजा। डॉक्टरों ने वहां छह लोगों की मौत बताई जबकि दो अन्य लोग टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मर गए। मृत शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक है।
मृतकों को अंबेडकरनगर निवासी कैफी (32) उत्तम कुमार (24) आदित्य कुमार (25) लालचंद (24) राजू गुप्ता (32) और छोटू बताया गया। दो की अभी पहचान की जा रही है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










