नौकरी डेस्क, नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से विधान भवन में गार्ड एवं फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से स्टार्ट होकर 29 जून 2026 तक जारी रहेगी
जो भी उम्मीदवार यूपीईटी परीक्षा पास कर चुके हैं और गार्ड एवं फायरमैन के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती से कुल 170 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विधान भवन रक्षक के लिए 120 पद और विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के लिए 50 पद आरक्षित हैं, जैसा कि पद के अनुसार
इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का प्रमाणपत्र आवश्यक है
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश इण्टरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण होना अनिवार्य है
1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम होगी और 40 वर्ष से अधिक नहीं होगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी
पुरुष उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए और उनके सीने की लंबाई 79 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 84 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होनी चाहिए। SCT की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए, और सीना 77 सेंटीमीटर (बिना फुलाया) और 82 सेंटीमीटर (फुलाया) होना चाहिए
महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए, जबकि एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 147 सेमी होनी चाहिए। वजन कम से कम 45 से 58 किलोग्राम होना चाहिए
इस भर्ती में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के साथ 25 रुपये का शुल्क देना होगा। फीस ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










