CM डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में दुग्ध सम्मेलन का शुभारंभ आज बड़ा ऐलान

CM डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में दुग्ध सम्मेलन का शुभारंभ आज बड़ा ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्यस्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र देंगे। पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी मेला ग्राउंड ग्वालियर में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे।

मध्यप्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में मिल्क कैपिटल बनाने और दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए लगातार नवाचार कर रही है। 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। साथ ही पशुपालन एवं डेयरी विभाग ग्वालियर जिले में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का आयोजन करेगा।

मित्र कार्यकर्ता पशुपालक क्षीरधारा गांवों के सरपंच और सहकारी दुग्ध समिति के सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन में लगभग 20 हजार पशुपालक दुग्ध उत्पादक लाभान्वित हितग्राही सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि और उत्कृष्ट पशुपालक भाग लेंगे वे सभी प्रदेश के विभिन्न जिलों से आते हैं। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने और सहयोग के माध्यम से पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि पर विशेष जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहकारी दुग्ध समिति के सदस्यों उत्कृष्ट पशुपालकों और क्षीरधारा ग्रामों के सरपंचों से अपने अनुभव साझा करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग और अन्य संबंधित विभागों द्वारा दुग्ध उत्पादन और सरकारी कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाएगी।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']