Noida समाचार अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का इंतजार खत्म होने के करीब है एयरपोर्ट सुरक्षा इंतजामों को मंजूरी मिलने के बाद संचालन में सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।अब इसी हफ्ते एयरलाइन कंपनियों के साथ बैठक होगी जिसमें टिकट की कीमतें निर्धारित की जाएंगी। अधिकारियों का अनुमान है कि यहां से मई के अंत तक नियमित उड़ानें शुरू हो सकती हैं
BCC से सुरक्षा कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के बाद नगर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने एयरपोर्ट संचालन की तैयारी में तेजी ली है। यह एयरपोर्ट संचालन के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम माना जाता है
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा मंजूरी लंबे समय से विदेशी सीईओ से जुड़े नियमों के कारण लंबित थी इसके चलते कई स्तर पर औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रही थीं बाद में भारतीय नेतृत्व के तहत प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया और अब सुरक्षा कार्यक्रम को भी मंजूरी मिल गई है अधिकारियों का कहना है की सुरक्षा प्रोटोकॉल को स्वीकृति मिलना कमर्शियल फ्लाइट संचालन के लिए सबसे जरूरी शर्तों में शामिल था अब इसके बाद एयरपोर्ट संचालन की राह लगभग साफ मानी जा रही है यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड इस सप्ताह एयरलाइन कंपनियों के साथ बैठक करेगा इस बैठक में शुरुआती उड़ानों के रूट शेड्यूल और टिकट किराए का अंतिम रूप दिया जाएगा
प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अब सभी एजेंसियों के साथ बैठक की जाएगी। पहले चरण में बैठक के बाद प्रमुख घरेलू शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। टिकट दरें निर्धारित होने के बाद बुकिंग शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संचालन को मई के आखिरी सप्ताह तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। सुरक्षित मंजूरी के साथ-साथ अब ग्राउंड ऑपरेशन कर्मचारियों की तैनाती और अंतिम तकनीकी परीक्षणों और ट्रैफिक पर काम तेज हो गया है। यदि बाकी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं तो विमान मई के अंत तक जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भर सकता है
जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से नोएडा ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र और आसपास के शहर बड़ी सुविधाएं प्राप्त करेंगे। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा और निवेश व्यापार पर्यटन कार्गो और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय के इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब जमीन पर संचालन के बहुत करीब है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










