केजरीवाल का बड़ा कदम जज को लेटर लिखकर कोर्ट से दूरी बनाई

केजरीवाल का बड़ा कदम जज को लेटर लिखकर कोर्ट से दूरी बनाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को शराब नीति केस की सुनवाई से हटाने की मांग की गई थी। अब केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने घोषणा की है कि वे अब खुद उनके सामने नहीं आएंगे और न ही किसी वकील के माध्यम से अपनी पैरवी करेंगे

अरविंद केजरीवाल ने एक पत्र में कहा कि जस्टिस स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की उनकी उम्मीद टूट गई है। ऐसे में उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह का रास्ता चुना है। उनका कहना था कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ऐसा फैसला किया है

AAP नेता ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह का हवाला देते हुए कहा कि वह इस मामले में न्यायिक लड़ाई के बजाय वैचारिक और नैतिक विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जस्टिस स्वर्णकांता के किसी भी निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार सुरक्षित रखेंगे

दिल्ली शराब घोटाले से यह पूरा मामला जुड़ा हुआ है। केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से मामले की सुनवाई से अपील की थी। उन्होंने जज पर पक्षपात की आशंका जताते हुए कई आधार दिए जिनमें जज के बच्चों का सरकारी वकीलों से संपर्क था। हाल ही में जस्टिस शर्मा ने इस याचिका को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया

दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि सिर्फ आशंका से किसी को न्यायालय से छुटकारा नहीं मिलेगा कोई न्यायाधीश किसी मामले से खुद को अलग नहीं कर सकता। उन्होंने अरविंद केजरीवाल सहित अन्य लोगों की खुद को अलग करने की याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने न्यायाधीश को हटाने की मांग कर चित भी मेरी पट भी मेरी की तरह की स्थिति बनाई है

उन्होने कहा कि अगर केजरीवाल को राहत नहीं मिलती तो वह कहेंगे कि उन्होंने पहले ही इस नतीजे की भविष्यवाणी कर दी थी अगर उन्हें राहत मिलती है तो वह कह सकते हैं कि कोर्ट ने दबाव डाला है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता इस स्थिति को उसी तरह प्रस्तुत कर सकता है जो उसके नैरेटिव को अनुकूल है। उनका दावा था कि वे संविधान के खिलाफ नहीं झुकेंगे और किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे। जज ने कहा कि केजरीवाल की याचिका न्यायिक प्रक्रिया पर हमला है और बिना सबूतों के आरोपों को खारिज कर दिया

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']