Delhi Dehradun Expressway दुर्घटना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने नाइट्रोजन गैस से भरे एक टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी नाइट्रोजन गैस टैंकर से रिसाव होने लगी। इसके परिणामस्वरूप वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों में भारी भय पैदा हुआ। ये दुर्घटना यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के पास मोहंड क्षेत्र में डाट काली मंदिर से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर हुई
गुरुवार को गैस लीक होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालाँकि संबंधित विभागों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। देहरादून फायर सर्विस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थितियों का आकलन किया उत्तराखंड फायर सर्विस के अन्य कर्मचारियों ने भी बचाव कार्य में भाग लिया। साथ ही सहारनपुर से फायर ब्रिगेड की एक टीम को बुलाया गया था जो मौके पर पहुंचकर अभियान में सहयोग करने के लिए पहुंची
संबंधित गैस कंपनी के कर्मचारियों को भी तुरंत सूचना दी गई और उनकी बचाव टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर पहुंची टीमों ने सबसे पहले पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेरा बनाकर नियंत्रित किया। इसके बाद गैस रिसाव को रोका गया
कम्पनी के विशेषज्ञों ने फायर कर्मियों की निगरानी में लीक हो रही नाइट्रोजन गैस को सावधानीपूर्वक दूसरे टैंकर में स्थानांतरित किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। घटना के समय मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे और स्थिति पर निरंतर निगरानी रखते थे। लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ समय तक यातायात को डायवर्ट और नियंत्रित किया गया
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










