CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: दिल्ली टॉपर हितिशा सोगानी के 98.4% ने मचाई सनसनी

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: दिल्ली टॉपर हितिशा सोगानी के 98.4% ने मचाई सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल डेस्क नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं का रिजल्ट घोषित किया है इस बार कक्षा दसवीं का रिजल्ट पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर था और कुल 93.70% विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की परीक्षा में देश भर से कई विद्यार्थियों ने जीत हासिल की और अपना अपने परिवार और स्कूल का नाम देश भर में रोशन किया

दिल्ली की हितिशा सोगानी ने भी 10th क्लास में 98.4% अंक पाकर राजधानी में पहला स्थान हासिल किया है। अब टॉपर की मार्कशीट जो उनके शानदार प्रदर्शन को दिखाती है वायरल हो रही है

वर्तमान समय में संस्कृत भाषा लुप्त हो रही है लेकिन हितिशा सोगानी ने 100 में से 100 अंक पाकर इस भाषा पर अपनी पकड़ दिखाई है। उन्हें इस विषय में पूरे अंक मिलने का गौरव हुआ

सभी विषयों में हितिशा को 97 या अधिक अंक ही मिले हैं। संस्कृत में उन्हें 100 में से 100 अंक मिले लेकिन मैथमेटिक्स में उन्हें 99 अंक मिले उन्होंने साइंस और सोशल साइंस में 98 अंक प्राप्त किए विषय केवल इंग्लिश लिटरेचर में उन्हें 97 अंक मिले

आजकल विद्यार्थियों को पढ़ाई के नाम पर हर विषय को पढ़ाया जाता है लेकिन हितिशा सोगानी ने सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाकर बेहतर प्रदर्शन कर सबको बताया कि केवल स्कूल की पढ़ाई और अपनी खुद की पढ़ाई से भी अच्छे अंक पा सकते हैं आपको बता दें कि हितिशा सोगानी कार्मेल कॉन्वेंट चाणक्यपुरी दिल्ली में पढ़ती हैं

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']