Vaibhav Sooryavanshi and Sakib Hussain: बिहार से साकिब हुसैन और वैभव सूर्यवंशी आते हैं। दोनों ही इस वक्त बिहार क्रिकेट का चमकता सितारा हैं. वैभव ने नाम कमाया है अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तो साकिब हुसैन ने कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर. IPL 2026 में इन दोनों के खेल के बीच एक खबर आयरलैंड T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन से जुड़ी सामने आई है. खबर है कि वैभव सूर्यवंशी उस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं. भारत और आयरलैंड के बीच T20 सीरीज इस साल जून में होनी है, जिसे लेकर सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया कि वैभव सूर्यवंशी उस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं
वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में खेलने के मसले पर TV9 ने उनके कोच से बात की. वैभव के कोच मनीष ओझा ने तो इस खबर पर अपनी राय रखी ही. उनके अलावा TV9 से बातचीत में साकिब हुसैन के कोच ने भी वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ खेलने पर बड़ा बयान दिया
साकिब हुसैन के कोच सौरभ कुमार, जिन्हें लोग रॉबिन सर, के नाम से जानते हैं उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में खेलने को लेकर सामने आई रिपोर्ट पर अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि वैभव को बिल्कुल खिलाना चाहिए. वो उस मौके के लिए तैयार है और इसमें इंतजार नहीं किया जाना चाहिए
रॉबिन सर, साकिब हुसैन के कोच के तौर पर जरूर फेमस हैं. लेकिन उन्होंने पटना के जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी में वैभव को भी ट्रेन किया है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत का अंदाजा उन्हें भी अच्छे से है. रॉबिन सर और मनीष ओझा ने मिलकर ही जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी शुरू की थी, जहां से वैभव, साकिब, इजहार जैसे खिलाड़ी निकले हैं
आयरलैंड से T20 सीरीज खेलने पर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा कि अभी तक तो ऐसी कोई खबर आधिकारिक तौर पर नहीं है. लेकिन, जैसी रिपोर्ट है, BCCI अगर वैसा सोच रही है तो ये एक बढ़िया संकेत हैं. वैभव सर्यवंशी को मौका मिलना चाहिए.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










