मुजफ्फरपुर में पूजा का प्रसाद खाने के बाद करीब 100 लोग बीमार पड़ गए. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना मुजफ्फरपुर जिले के खंगुराडीह पंचायत अंतर्गत राम खंगुरा गांव की है. यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा रखी गई थी. सभी लोग उसी पूजा में आए थे. पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया, जिसे खाने से करीब सौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई
बीमार पड़ने वालों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की है. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद कटरा और सिंहवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार, खंगुरा में रहने वाले लोटन दास के पुत्र की शादी 17 अप्रैल को होगी। शनिवार को घर में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया था, जो विवाह के मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत था
पूजा के बाद गांव के लोगों और उनके परिवारों को भोजन दिया गया। शनिवार को सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन रविवार सुबह से लोगों को अचानक पेट दर्द और जी मिचलाने लगे।
बीमार लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांव में तनाव फैल गया
एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही कटरा पीएचसी से एंबुलेंस गांव पहुंची. मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में तुरंत ले जाया गया। कटरा सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार कल्याण ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है
उन्होंने पुष्टि की कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश को घर भेज दिया गया है
चिकित्सा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रसाद में इस्तेमाल की गई सामग्रियों और बचे हुए प्रसाद के सैंपल को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है
डॉ. कल्याण ने कहा कि संक्रमण के सटीक कारणों को लैब रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कटरा थानेदार मनीष कुमार भी गांव पहुंचकर छानबीन में जुट गए.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










