AFMC में MBBS एडमिशन से बनें आर्मी डॉक्टर जानें पूरी चयन प्रक्रिया

AFMC में MBBS एडमिशन से बनें आर्मी डॉक्टर जानें पूरी चयन प्रक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप MBBS की पढ़ाई के साथ देश सेवा का सपना देखते हैं, तो आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को न सिर्फ हाई लेवल की मेडिकल एजुकेशन मिलती है, बल्कि उन्हें सेना में अधिकारी बनने का मौका भी मिलता है. हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन पाने के लिए मेहनत करते हैं. खास बात यह है कि यहां एडमिशन के बाद करियर लगभग तय हो जाता है, क्योंकि पढ़ाई पूरी करते ही सेना में सेवा देने का अवसर मिलता है

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) देश का एक प्रमुख मेडिकल संस्थान है, जिसकी स्थापना 1 मई 1948 को हुई थी. यह संस्थान मेडिकल, नर्सिंग, डेंटल और पैरामेडिकल क्षेत्रों में हायर एजुकेशन और ट्रेनिंग देता है. AFMC को एशिया का पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज माना जाता है, जिसे आर्म्ड फोर्सेज ने स्थापित किया. यहां स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और सैन्य ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे वो एक बेहतर डॉक्टर और अधिकारी बन सकें

AFMC से MBBS करने वाले छात्रों को आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस के तहत कमीशंड ऑफिसर के रूप में सेवा देनी होती है. यानी पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे सेना में डॉक्टर के रूप में नियुक्ति मिलती है. हालांकि यह नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों पर निर्भर करती है. एडमिशन के समय छात्रों और उनके अभिभावकों को एक बांड पर साइन करना होता है, जिसमें सेना में सेवा देने की शर्त होती है

MBBS में AFMC में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा, कोर्स के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी और अभ्यर्थी अविवाहित होना चाहिए। कैंडिडेट का फिजिकल और मेंटल रूप से फिट होना भी जरूरी है

कैंडिडेट्स को 12वीं कक्षा में अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट्स के साथ पास होना चाहिए. इन तीनों साइंस विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 60% नंबर होना जरूरी है, जबकि हर विषय और अंग्रेजी में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए. साथ ही 10वीं में मैथ्स पास होना भी आवश्यक है

AFMC में MBBS के लिए 130 सीटें हैं, जिसमें 105 लड़कों और 25 लड़कियों के लिए हैं। यहाँ एडमिशन पाने के लिए NEET परीक्षा पास करना आवश्यक है। इसके बाद मेरिट और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर चयन किया जाता है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']