NTA ने जारी की CUET PG आंसर की 200 रुपये में दर्ज करें आपत्ति

NTA ने जारी की CUET PG आंसर की 200 रुपये में दर्ज करें आपत्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल डेस्क, नई दिल्ली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2026 एग्जाम का आयोजन 6 से 30 मार्च तक करवाया गया था जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इन उम्मीदवारों के लिए एनटीए की ओर से आंसर की जारी कर दी गई है जिस पर आज यानी 14 अप्रैल तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया है।

ऐसे में जो छात्र उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज करने के साथ ऑनलाइन शुल्क अवश्य जमा करें नहीं तो आपके द्वारा किये गए दावे पर विचार नहीं किया जायेगा

आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर आपत्ति दर्ज करें
वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Answer Key Challenge for CUET (PG) – 2026 पर क्लिक करें
इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें
अब आपको जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है उसे सेलेक्ट करें
मांगी गई जानकारी अपलोड करें
अंत में फीस जमा करके उसको सबमिट कर दें

एनटीए द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक टीम आंसर की पर दर्ज शिकायतों को हल करेगी। यदि आपका दावा सही पाया जाता है तो उसे अंक मिलेंगे। आपको बता दें कि रिजल्ट केवल अंतिम निर्णय को ध्यान में रखकर घोषित किए जाएंगे। इस महीने के अंत तक नतीजे मिलने की उम्मीद है

परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न या सूचना के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आप जानकारी helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल करके भी पा सकते हैं

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']