Patna Women’s College Admission 2026 में बड़ा बदलाव आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Patna Women’s College Admission 2026 में बड़ा बदलाव आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल डेस्क, नई दिल्ली पटना वीमेंस कॉलेज की ओर से विभिन्न यूजी, पीजी, एमसीए, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। इस संस्थान में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहने वाले विद्यार्थी 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म पटना वीमेंस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट patnawomenscollege.in पर जाकर भरा जा सकता है

पटना वीमेंस कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश एंट्रेस एग्जाम का माध्यम से दिया जाता है। 25 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा OMR बेस्ड होगी जिसमें 70 नंबर के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 1 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा

स्नातक के अलावा बीकॉम व वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जायेंगे और इंटरव्यू को ध्यान में रखकर ही प्रवेश दिया जायेगा। पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन मेरिट के आधार पर मिलेगा

पटना वीमेंस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट, patnawomenscollege.in, पर पहुंचें
वेबसाइट के होम पेज पर, UG/PG/MCA/PG Diploma 2026-27 आवेदन फार्म भरने के लिंक पर क्लिक करना होगा
इसके बाद पाठ्यक्रम चुनने के बाद फॉर्म भरें और पूरा करें
दस्तावेज भरने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें

सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के साथ 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। एमए होम साइंस पाठ्यक्रम में आवेदन फीस 800 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। सभी छात्र ध्यान रखें कि वे फॉर्म भरने के साथ निर्धारित फीस अवश्य जमा करें, बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा और आप प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']