केरल में बहुत से लोगों ने विधानसभा चुनाव में वोट डाले हैं सीट के आधार पर अभी तक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, हालांकि यहां 78% से अधिक वोट पड़े हैं आंकड़े जारी नहीं किए जाने से राजनीतिक दलों में हलचल बनी हुई है. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीसन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 9 अप्रैल को केरल में हुए विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत वोटिंग डेटा तुरंत जारी करने का अनुरोध किया है
कांग्रेस नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र में कहा कि वोटिंग खत्म होने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आधिकारिक और प्रमाणित आंकड़े नहीं हैं। कल रविवार (12 अप्रैल) को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि विधानसभा सीट के आधार पर वोटिंग डेटा के अलावा वोट परसेंटेज और पोस्टल बैलेट से जुड़े आंकड़ों को अब तक नहीं दिया गया है
आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की बात करते हुए सतीसन ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने, सार्वजनिक जांच को सक्षम करने और चुनावी प्रक्रिया में भरोसा बनाए रखने के लिए ऐसी जानकारी का शीघ्र जारी होना बहुत अहम है. उन्होंने चुनाव आयोग से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बिना किसी देरी के अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वोटिंग परसेंटेज डिटेल और पोस्टल बैलेट डेटा प्रकाशित करने का भी आह्वान किया
उनका कहना था कि सभी हितधारकों राजनीतिक प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं और आम जनता इस सत्यापित जानकारी तक पहुँच चाहते हैं। केरल में 9 अप्रैल को एक चरण में हुए विधानसभा चुनाव में 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ, चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार
केरल में 140 सीटों पर 883 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद है। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ और वाम मोर्चा की LDF के बीच मुख्य संघर्ष होगा। बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए भी कई सीटों पर प्रतिस्पर्धा कर सकता है। 4 मई को विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा होगी
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










