सरकारी नौकरी का बड़ा मौका CRPF, UP PET और अग्निवीर अपडेट जारी

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका CRPF, UP PET और अग्निवीर अपडेट जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी सूचना: सैन्य बलों समेत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़े अपडेट हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 9000 से ज्यादा कांस्टेबलों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. तो वहीं अंग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्ति की तरफ है, इस बीच इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यानी यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अपनी तैयारियां तेज करने का समय आ गया है

आइए, जाॅब अलर्ट की इस कड़ी में CRPF में 9000 से ज्यादा कांस्टेबलों की भर्ती, जून में UP PET का नोटिफिकेशन और अग्निवीर रिटन एग्जाम के सैंपल पेपर के बारे में विस्तार से बात करते हैं

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 9175 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके तहत महिला और पुरुष कैंडिडेट्स आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ये सभी पद राज्यवार आरक्षित हैं. CRPF में 9175 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 20 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन ऑनलइन किया जा सकता है

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है. UP PET यूपी के कई सरकारी विभागों में आवश्यक है। इसके स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक UPSSSB UP PET 2026 के लिए जून में नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है

इंडियन आर्मी में भर्ती होने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है, इससे पहले इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को बडा तोहफा दिया है. इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैंं. ये सैंपल पेपर फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं. ट्रेड वाइज सैंपल पेपर उपलब्ध हैं.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']