JSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी 12 अप्रैल को होगी परीक्षा

JSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी 12 अप्रैल को होगी परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल डेस्क नई दिल्ली झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (JECCE) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है जिन उम्मीदवारों ने झारखंड में कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। अब वे छात्र (JSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा

जेएसएससी ने एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर विजिट करें
अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें
इसके बाद ‘JSSC Excise Constable JECCE Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें

जेएसएससी की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 583 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल के लिए कुल 237 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 59 पद, बीसी-2 के लिए कुल 32 पद, ईबीसी-1 के लिए कुल 50 पद, एससी के लिए कुल 57 पद और एसटी के लिए कुल 148 पद आरक्षित किए गए हैं

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']