MP पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जारी 6525 उम्मीदवारों का चयन घोषित

MP पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जारी 6525 उम्मीदवारों का चयन घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल डेस्क, नई दिल्ली मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का अंतिम परिणाम प्रकाशित किया है। जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में भाग लेकर उत्सुक होकर अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 6525 उम्मीदवारों का चयन किया गया है

एमपीईएसबी ने पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
इसके बाद ‘MPESB Police Constable Final Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें

30 अक्टूबर को MPESB पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा हुई। 17 दिसंबर को परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की हुई। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, अभिभावकों का नाम आदि की जांच अच्छे से कर लें

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']