नोएडा में एमिटी छात्र हर्षित भट्ट मौत मामला बना रहस्य जांच तेज

नोएडा में एमिटी छात्र हर्षित भट्ट मौत मामला बना रहस्य जांच तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर्षित भट्ट, नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा के पीछे बने गड्ढे में एक एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत का मामला अब और भी उलझता जा रहा है। शुरुआत में इसे एक आम डूबने का हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बातें सामने आईं, जो इस घटना को संदेहपूर्ण बनाया

एक तरफ पुलिस इसे हादसा बता रही है तो वहीं परिवार हत्या की आशंका जाता रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हर्षित की मौत का मुख्य कारण डूबना बताया गया है. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि उसके पेट और मुंह में मिट्टी जैसी गंदगी पाई गई जो यह संकेत देती है कि वह पानी में डूबा था

यह भी बताया गया है कि हर्षित के शरीर के कई भागों, जैसे पीठ, पैर और हाथों पर चोट के निशान मिले हैं। ये चोटें करीब 0.5 सेंटीमीटर गहरी हैं। अब पूरे मामले को यही चोट संदिग्ध बना रही है और परिवार इसे हत्या से जोड़कर देख रहा है

पुलिस ने बताया कि खुशहाल परीक्षा के बाद वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 94 इलाके में गया था। वहां एक गहरे गड्ढे में पानी था। बताया जा रहा है कि हर्षित करीब 4 बजे पानी में उतरा और धीरे-धीरे गहराई में जाने के बाद डूबने लगा, उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. करीब 4 बजकर 6 मिनट पर पुलिस को सूचना दी गई. कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. गोताखोरों की मदद से हर्षित को बाहर निकल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

हर्षित के तीनों दोस्तों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला हादसा ही लग रहा है. हालांकि शरीर पर मिले चोट के निशान को लेकर पुलिस यह भी मान रही है कि यह पानी में डूबने के बाद बाहर निकलते समय या बचाने की कोशिश के दौरान लगा सकते हैं

नोएडा के डिप्टी डीसीपी मनीष सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पक्षों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजर अंदाज नहीं कर रही है। मृतक की मां भी कहती है कि उनका बेटा अच्छी तरह से तैराक था और इस तरह डूबना संभव नहीं था। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके बेटे के साथ जो दोस्त थे उन्हीं पर उन्हें शक है और उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है

हर्षित भट्ट की मौत अब एक महत्वपूर्ण प्रश्न बन गई है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट डूबने की पुष्टि करती है, शरीर पर चोट के निशान और परिवार के दावे मामले को संदेह में डाल रहे हैं। अब पुलिस जांच और अगली रिपोर्ट पर सबका ध्यान है

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']