स्कूल डेस्क, नई दिल्ली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार सीआरपीएफ में बतौर कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 मई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस का रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणित, हिंदी और अग्रेंजी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जिसमें गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेविट मार्किंग की जाएगी
कल से कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करना शुरू हो जाएगा। ऐसे में, उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें
पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा
अब उम्मीदवारों को CRPF Constable Vacancy 2026 पर क्लिक करके पूरी जानकारी भरनी होगी
अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल देना चाहिए
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










