धुरंधर 2 की कमाई में बड़ा झटका 21वें दिन पहली बार सिंगल डिजिट कलेक्शन

धुरंधर 2 की कमाई में बड़ा झटका 21वें दिन पहली बार सिंगल डिजिट कलेक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Durandhar: Revenge Box Office Result: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए 3 हफ्ते पूरे हो चुके हैं. इन तीन हफ्तों में फिल्म का हाल बेहाल नजर आ रहा है. फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिली है जो अच्छे संकेत नहीं दे रही है. धुरंधर द रिवेंज की कमाई के 21 दिनों के आंकड़े आ गए हैं. फिल्म के साथ पहले बार कुछ ऐसा देखने को मिली है जो मेकर्स को चिंता में डाल सकता है. 21वें दिन फिल्म की कमाई किसी भी दिन के मुकाबले सबसे कम रही है. साथ ही पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गया है

धुरंधर 2 ने अब तक किसी भी दिन 10 करोड़ रुपये से कम नहीं कमाए थे और अपनी चाल को ठीक से बनाए रखा था। लेकिन फिल्म ने अब पहली बार 10 करोड़ से भी कम की कमाई की है। ये इस फिल्म के भविष्य के मद्देनजर चिंता का विषय हो सकता है. आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 ने 21 दिन में कितने कमा लिए हैं

धुरंधर 2 की बात करें तो दुनियाभर में इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है और 3 हफ्ते में ही देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है. लेकिन फिल्म को अब आगे बढ़ना आसान नहीं होगा। इसका उदाहरण है फिल्म की मौजूदा कमाई. धुरंधर 2 ने 21वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो 7.90 करोड़ कमाया है. धुरंधर फ्रेंचाइजी जैसे बड़े स्टेटस के बाद भी फिल्म का ये कलेक्शन औसत माना जाएगा. धुरंधर 2 का भारत में नेट कलेक्शन 1041.27 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1246.67 करोड़ रुपये का रहा है

21वें दिन ओवरसीज कलेक्शन से फिल्म ने 3 करोड़ कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का अब तक का कुल ओवरसीज कलेक्शन 407 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो फिल्म 1653.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर चुकी है

धुरंधर 2 फिल्म ने 20 दिनों तक लगातार डबल डिजिट कमाई की। मतलब यह 10 करोड़ रुपये से अधिक का मालिक था। लेकिन अगर बात करें धुरंधर के पहले पार्ट की तो इसका अलग ही कमाल देखने को मिला था. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 28 दिनों तक भारत में लगातार 10 करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखाए थे. दुनियाभर में कोई भी फिल्म अब तक के इतिहास में ये कमाल नहीं दिखा सकी है. वहीं धुरंधर 2 भी लाख कोशिशों के बावजूद इस रेस में पीछे रह गई और 20 दिनों तक ही डबल डिजिट कलेक्शन कर के दिखा दिया है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']