मध्य प्रदेश में आज से गेहूं खरीदी आरंभ हो रही है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से अपील की है कि इसका लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि सभी उपार्जन केंद्रों पर सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी कलेक्टर्स और एसडीएम को दिए गए हैं. उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल और छायादार स्थान की व्यवस्था की जा रही है
सीएम मोहन यादव ने कहा कि गेहूं उपार्जन जैसी महत्वपूर्ण और व्यापक गतिविधि में सामाजिक और सेवाभावी संस्थाएं भी सहयोग करें. प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर फैसले लिए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअल रूप से किसानों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उनका दावा था कि राज्य में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था है। वर्तमान स्तर पर गेहूं की कीमत को 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक लाना एक बड़ी चुनौती थी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर हेल्प डेस्क लगाए जा रहे हैं और जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में एक कंट्रोल रूम होगा, जहां पूरी प्रणाली पर निरंतर निगरानी होगी। किसानों को व्यवस्था के बारे में पंपलेट और होर्डिंग भी दिखाए गए हैं
उन्होंने कहा कि 2026 से किसान कल्याण वर्ष होगा। उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों को भी शासन की योजनाओं से अवगत कराया जाए
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










