दिल्ली डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा शराब के नशे में बेटे ने रची खौफनाक साजिश

दिल्ली डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा शराब के नशे में बेटे ने रची खौफनाक साजिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Uttam Nagar Double Murder: दिल्ली की राजधानी के द्वारका जिले में एक विवादास्पद हत्या की घटना हुई है उत्तम नगर इलाके में एक ही फ्लैट के भीतर दो सगे भाइयों, देवेंद्र कुमार (50) और अमित (48) के शव मिलने से हड़कंप मच गया था. पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक देवेंद्र के बेटे ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. यह हत्या किसी रंजिश में नहीं, बल्कि लाखों रुपये के लालच में की गई थी

पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक देवेंद्र ईएसआईसी (ESIC) में कार्यरत थे. उनके पीएफ (PF) खाते में लगभग 50 लाख रुपये की मोटी रकम जमा थी. देवेंद्र अक्सर घर में यह चर्चा करते थे कि उनकी मृत्यु के बाद यह बड़ी धनराशि और अनुकंपा के आधार पर उनकी सरकारी नौकरी बेटे ईश्वर को मिल जाएगी. बस यही बात ईश्वर के दिमाग में घर कर गई

वो जल्द से जल्द उस 50 लाख रुपये की रकम का मालिक बनना चाहता था और सरकारी कुर्सी पर बैठना चाहता था. उसे लगा कि पिता और चाचा के रहते वो इन सब सुविधाओं काआनंद नहीं ले पाएगा, इसलिए उसने दोनों को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. ये सब खुद आरोपी बेटे ईश्वर ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है

3 अप्रैल की रात ईश्वर ने अपने पिता और चाचा के साथ शराब पी नशे में उसने जानबूझकर बहस शुरू की। विवाद इतना बढ़ा कि ईश्वर ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर बाहर से कोई गहरे जख्म नहीं थे, लेकिन अंदरूनी चोटें इतनी गंभीर थीं कि दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया. अगले दिन जब मकान मालिक और पड़ोसियों को संदेह हुआ, तो कमरे के अंदर देवेंद्र और अमित की लाशें मिलीं, जबकि आरोपी ईश्वर वहां से फरार हो चुका था

3 अप्रैल की रात  ईश्वर ने अपने चाचा और पिता के साथ पी नशे में वह जानबूझकर बहस करने लगा बात इतनी बढ़ गई कि ईश्वर ने दोनों को मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताया कि दोनों भाइयों को अंदरूनी चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनके शरीर पर बाहर से कोई गहरे जख्म नहीं थे। अगले दिन मकान मालिक और आसपास के लोगों को शक हुआ, तो देवेंद्र और अमित की लाशें कमरे में मिलीं. आरोपी ईश्वर वहाँ से भाग गया था

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']