कानपुर यूनिवर्सिटी विवाद में नया ट्विस्ट निलंबित तीन छात्रों को मिली बड़ी राहत

कानपुर यूनिवर्सिटी विवाद में नया ट्विस्ट निलंबित तीन छात्रों को मिली बड़ी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में कथित गैंगरेप प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है. यूनिवर्सिटी की ओर से गठित विशेष जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में छात्रा के आरोपों को नकार दिया है. समिति की सिफारिश के बाद प्रशासन ने आरोपित तीनों छात्रों का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है

31 मार्च को स्कूल ऑफ हेल्थ सइंसेज की एक छात्रा ने अपने ही विभाग के तीन विद्यार्थियों पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि 16 मार्च को उनकी बेटी को खाना खाने के बहाने विश्वविद्यालय परिसर के एक खाली कमरे में बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद छात्रा के मानसिक रूप से प्रभावित होने और डिप्रेशन में जाने की भी बात कही गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया था और पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी

घटना के बाद, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने पूरे मामले की जांच के लिए एक वरिष्ठ समिति बनाई। जांच के दौरान समिति ने सभी पक्षों के बयान और अन्य सूचनाओं का अध्ययन किया। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि छात्रा ने लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी और उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार वे सही नहीं थे

जांच समिति ने यह भी कहा कि मामला लगता है कि किसी आपराधिक साजिश या दुर्भावना से जुड़ा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह के आरोप छात्रा की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण सामने आए। समिति ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की देखभाल और उपचार में विशेष ध्यान देने की सलाह दी है

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि तीनों छात्रों का शैक्षणिक निलंबन तुरंत समाप्त किया जाए. साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह छात्रा के भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है और उसके इलाज के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']