प्रेम संबंध बना मौत की वजह आधी रात कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

प्रेम संबंध बना मौत की वजह आधी रात कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Prayagraj की खबरें: नैनी पुलिस ने संगम नगरी प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में बुजुर्ग हजारीलाल की हत्या को महज 36 घंटों में सुलझा लिया है। हर कोई इस हत्याकांड की कहानी से हैरान है। पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय हजारीलाल की हत्या उनकी प्रेमिका के 66 वर्षीय पति रामलाल ने कुल्हाड़ी से काटकर की थी

जांच में पता चला कि मरने वाले हजारीलाल (70) के आरोपी रामलाल की पत्नी अनारकली (65) के साथ पिछले आठ वर्षों से अवैध संबंध थे। इन संबंधों की वजह से रामलाल का घर अशांत था और उसकी पत्नी उससे बात तक नहीं करती थी। यह अपमान और घृणा के कारण रामलाल ने दस दिन पहले ही हजारीलाल को रास्ते से बाहर निकालने की योजना बनाई थी

2 और 3 अप्रैल की दरम्यानी रात, हजारीलाल बालू के ठेके पर सो रहे थे, तब रामलाल कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। रात करीब दो बजे हजारीलाल ने सोते हुए सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले भाग से वार किया। चोट लगते ही हजारीलाल चारपाई पर गिर गए, जिसके बाद आरोपी ने उनके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ तीन-चार वार किए. हजारीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

हत्या करने के बाद आरोपी रामलाल ने कुल्हाड़ी को बालू के ढेर में छिपा लिया मृतक के बेटे सोनू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात को गिरफ्तार किया। नैनी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर रामलाल को ग्राम धनुआ से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']