Jyoti Maurya and Alok Mauryaविवाद: क्या ADM Jyoti Maurya और उनके पति आलोक के बीच विवाद खत्म हो गया है? हाल ही में ऐसी चर्चाएं होनी शुरू हो गई थीं. हालांकि, Jyoti Maurya ने इन खबरों को पूरी तरह नकार दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि सुलह की कोई संभावना नहीं है और उन्हें नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें कहां से फैल रही हैं
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Jyoti Maurya ने कहा कि उनका तलाक अंतिम चरण में है और आने वाले दो महीनों में पूरा हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह और Alok Maurya पहले से ही अलग हो चुके हैं और अब किसी भी तरह का समझौता नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह की खबरें क्यों और किस मकसद से फैलाई जा रही हैं
Jyoti Maurya को हाल ही में बढ़ाकर गाजियाबाद में एडीएम (अपर जिलाधिकारी) के पद पर नियुक्त किया गया है।2010 में आलोक और ज्योति की शादी हुई। शुरुआती वर्षों में दोनों के रिश्ते काफी अच्छे थे. साल 2015 में Jyoti Maurya का पीसीएस में चयन हुआ और उन्हें एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली. उस समय आलोक मौर्या पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. लेकिन नौकरी और जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद दोनों के रिश्तों में धीरे-धीरे खटास आने लगी
2023 में Alok Maurya ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद विवाद सार्वजनिक हुआ। ज्योति पर भ्रष्टाचार, अवैध संपत्ति अर्जित करने और एक अधिकारी के साथ अफेयर के आरोप लगाए गए। आलोक ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और पढ़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, लेकिन सफलता मिलने के बाद उनके रिश्ते बिगड़ गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक जांच का आदेश दिया और तीन लोगों की एक समिति बनाई। दोनों पक्षों से सबूत मांगे गए, लेकिन बाद में Alok Maurya ने अपनी शिकायत वापस ले ली. इसके बाद समिति ने भी मामले को समाप्त मानते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दी
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










