Delhi LPG Rules: गोदाम से सिलेंडर बिक्री पर बैन सरकार का बड़ा फैसला

Delhi LPG Rules: गोदाम से सिलेंडर बिक्री पर बैन सरकार का बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली सरकार ने LPG वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए गोदामों से सिलेंडरों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने सभी वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गोदाम से सीधे सिलेंडर बेचना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

इसके साथ ही सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में 5 किलोग्राम LPG सिलेंडरों की उपलब्धता में उल्लेखनीय विस्तार किया है. अब ये छोटे सिलेंडर वैध पहचान पत्र दिखाकर गैस एजेंसियों से आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं, इसके लिए पते के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी. प्रवासी श्रमिकों को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से एचपीसीएल के चयनित आउटलेट्स पर 11 समर्पित हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां उन्हें नजदीकी एलपीजी वितरकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि LPG आपूर्ति पर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई बाधा न हो और सभी नियमों का सख्ती से पालन हो सके। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे गैस एजेंसियों या भंडारण स्थलों पर जाने या भीड़ लगाने से बचें, क्योंकि बुक किए गए सभी LPG सिलेंडर निर्धारित समय के भीतर सीधे घर तक पहुंचाए जा रहे हैं

चार अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 1,14,679 LPG की बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1,31,335 सिलेंडरों को भेजा। पूरी प्रणाली ठीक काम कर रही है और लंबित मांग तेजी से पूरी हो रही है, इसलिए डिलीवरी की संख्या बुकिंग से अधिक है। वर्तमान में घरेलू LPG सिलेंडरों की औसत डिलीवरी समय 4.24 दिन है, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और विश्वसनीय सेवा मिल रही है

चार अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 1,14,679 LPG की बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1,31,335 सिलेंडर भेजे। पूरी प्रणाली ठीक काम कर रही है और लंबित मांग तेजी से पूरी हो रही है, इसलिए बुकिंग से अधिक डिलीवरी होती हैं। वर्तमान में घरेलू LPG सिलेंडरों का औसत डिलीवरी समय 4.24 दिन है, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और विश्वसनीय सेवा मिल रही है

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि शहर में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह से नियंत्रण में है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी तरह की अफवाह से बचें और प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए स्थापित डिलीवरी प्रणाली पर भरोसा करें।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']