ICC Women’s ODI World Cup 2025 के लिए ऑफिशियल थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। महिला विश्व कप 30 सितंबर से शुरू हो रहा है और इस बार इसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा। पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा और फाइनल 2 नवंबर को होगा।
ICC ने इस इवेंट के लिए “Bring It Home” नामक ऑफिशियल सॉन्ग रिलीज किया है। यह गाना यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और इसे भारत की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। इस गाने का मकसद है फैंस को जोड़ना और टूर्नामेंट का उत्साह बढ़ाना।
यह गाना अब Spotify, Apple Music, Amazon Music, Jio Saavn, YouTube Music, Instagram, Facebook और अन्य लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
महिला वनडे विश्व कप 2025 का यह ऑफिशियल गाना बेहद जोशीला और प्रेरणादायक है। इसमें “तरिकिता तरिकिता तरिकिता धॉम” और “धक-धक, वी ब्रिंग इट होम” जैसे कैची हुक्स हैं। यह गाना उन सभी महिलाओं के सपनों और जज्बे को बखूबी दर्शाता है, जो इस बड़े टूर्नामेंट में मैदान पर उतरेंगी। इसमें एक लाइन है – “पत्थर पिघलाना है, एक नया इतिहास बनाना है। खेल ऐसा दिखाना है, मुट्टी में जीतकर सिर हिलाना है। तैयार है, तेरा ये जुनून…”
Women’s World Cup 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं।
यह भारत के लिए चौथी बार है जब वह महिला विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत ने 1978, 1997 और 2013 में इसका आयोजन किया था। इस बार भारत और श्रीलंका ने मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी की है।
भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। टीम युवा और जोश से भरी हुई है और दुनिया की सबसे मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबला करेगी। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। हर टीम एक-दूसरे से एक बार खेलेगी और शीर्ष चार टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी।
भारतीय टीम का पहला मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ होगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से मुकाबला होगा, जिसे सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है।
फिर टीम का अगला मुकाबला विशाखापट्टनम में होगा। 9 अक्टूबर को भारत साउथ अफ्रीका से और 12 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इसके बाद टीम इंदौर जाएगी और 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से मुकाबला करेगी। लीग चरण के आखिरी मैच नवी मुंबई में होंगे। भारत 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










