Varinder Singh Ghuman: टाइगर 3 के वरिंदर सिंह घुमन का हार्ट अटैक से निधन, सलमान संग फिल्म कर चुके थे, इंडस्ट्री में शोक

Varinder Singh Ghuman: टाइगर 3 के वरिंदर सिंह घुमन का हार्ट अटैक से निधन, सलमान संग फिल्म कर चुके थे, इंडस्ट्री में शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Varinder Singh Ghuman: सलमान खान और बॉडी-बिल्डिंग की दुनिया के लिए दुखद खबर आई है। प्रसिद्ध अभिनेता और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का 53 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वरिंदर बाइसेप्स इंजरी के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे और उसी दिन उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

मौत का कारण

वरिंदर सिर्फ माइनर ऑपरेशन के लिए अस्पताल गए थे। वह अकेले ही घर से निकले थे क्योंकि यह छोटा सा ऑपरेशन था। लेकिन ऑपरेशन के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

श्रद्धांजलि और प्रतिक्रिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लिखा कि वरिंदर ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और योग्यता से पंजाब का नाम रोशन किया। उन्होंने ईश्वर से वरिंदर की आत्मा को शांति और परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परजात सिंह ने भी कहा कि वरिंदर शाकाहारी थे और अपने अनुशासन और शालीनता से शरीर को संवारते थे।

वरिंदर सिंह घुमन कौन थे?

वरिंदर भारत के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर और अभिनेता थे। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता और मिस्टर एशिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनका पंजाबी फिल्मी करियर 2012 में ‘कबड्डी वन्स मोर’ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ (2014) और ‘मरजावां’ (2019) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']