सिर्फ ₹99,900 में लॉन्च हुआ TVS का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter – मिलेंगे कमाल के फीचर्स और 158km की रेंज!

सिर्फ ₹99,900 में लॉन्च हुआ TVS का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter – मिलेंगे कमाल के फीचर्स और 158km की रेंज!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

TVS मोटर कंपनी ने आखिरकार काफी लंबे समय के बाद अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑर्बिटर लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत बैंगलोर एक्स-शोरूम में 99,900 रुपये है। TVS Orbiter के डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ कुछ नए डिज़ाइन भी हैं। ये नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां कई फीचर्स से लैस हैं। इसमें आपको बहुत कुछ खास मिलेगा।

TVS Orbiter का डिजाइन

डिज़ाइन की बात करें तो ऑर्बिटर थोड़ा फंकी ज़रूर है, लेकिन देखने में शानदार है। यह कई रंगों में उपलब्ध है। बाकी डिज़ाइन इसे और भी दमदार बनाता है। इसकी सीट 845 मिमी लंबी है और इसका फ्लोरबोर्ड भी 290 मिमी चौड़ा है। हैंडलबार की वजह से राइडर को सीधा राइडिंग ट्रायंगल मिलता है, जिससे ड्राइविंग आरामदायक हो जाती है।

TVS Orbiter का स्टोरेज स्पेस

सीट के नीचे 34 liters का स्टोरेज स्पेस और 169 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है, TVS ने आगे 14 inch और पीछे 12 inch का व्हील इस्तेमाल किया है, आगे वाला व्हील एलॉय व्हील है पीछे वाले 12 inch के व्हील में इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है।

 सिर्फ ₹99,900 में लॉन्च हुआ TVS का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter – मिलेंगे कमाल के फीचर्स और 158km की रेंज!

TVS Orbiter का बैटरी पैक

TVS Orbiter में 3.1 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है जो एक बार चार्ज करने पर 158km तक चलेंगी, इसमें दो राइडिंग मोड– इको और पावर मिलेंगे, साथ ही ये स्कूटर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ है, इसके इलेक्ट्रिक मोटर के स्पेसिफिकेशन और चार्जिंग टाइम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

TVS Orbiter का कलर ऑप्शन और फीचर्स

TVS होने का मतलब है कि ऑर्बिटर ढेरों सुविधाओं से भरपूर है। इसमें चारों तरफ LED लाइटिंग, मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट, कॉम्पैक्ट स्पेस और OTA अपडेट्स भी मिलेगा। आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा

इन्हें भी पढ़ें...  मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच भारत अलर्ट Randhir Jaiswal ने जारी किया बड़ा बयान

इसमें हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके साथ ही, गिरने की स्थिति में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इलेक्ट्रिक मोटर को बंद भी कर देगा। टीवीएस ऑर्बिटर नियॉन सनबर्स्ट, स्ट्रैटोस ब्लू, लूनर ग्रे, स्टेलर सिल्वर, कॉस्मिक टाइटेनियम और मार्टियन कॉपर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']